मटर मशरूम मसाला

नमस्कार दोस्तों,

आज जो रेसिपी बता रहे है वह बहुत ही स्वादिष्ट,पोष्टिक  और सभी को अच्छी लगने वाली है। और वह सब्ज़ी है मटर मशरूम मसाला । इसी प्रकार की और रेसिपीज़ देखने के लिए हमें जोईन कीजिए youtube , Facebook , WordPress और  App पर भी।

धन्यवाद 

मटर मशरूम मसाला

  • सामग्री
  • 100 ग्राम– मशरूम कटा हुआ
  • 1 कप – हरे मटर
  • 1 टेबल्स्पून  – घी
  • 5 – कुटी हुई काली मिर्च
  • 4 – कुटा हुआ लौंग
  • चुटकी भर – हींग
  • 2-3 – हरी मिर्च कटी हुई
  • 1 – प्याज कटा हुआ
  • 1 – टमाटर कटा हुआ
  • 1 टेबल्स्पून – अदरक लहसुन पेस्ट
  • 1 टीएसपी – जीरा
  • 1 टीएसपी – राई
  • 1 टीएसपी – लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीएसपी – हल्दी
  • नमक स्वादअनुसार
  • 1 चम्मच – धनिया पाउडर
  • चुटकी – गरम मसाला
  • पानी आवश्यकतानुसार

प्रक्रिया

एक कड़ाही में घी / मक्खन/ तेल गर्म करे ओर उसमें कुटा हुआ काली मिर्च और लौंग पाउडर डाले।

अब हींग ,जीरा और राई डाल कर तड़कने देवे ।

कुछ हरी मिर्च, प्याज और अदरक लहसुन पेस्ट भूनें। जब ये पक जाए तो टमाटर डालकर इसे अच्छी तरह से पकाए ।

अब पाउडर मसाले डाले ( लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, धनिया पाउडर और गरम मसाला )। अब इन्हें थोड़े से पानी की मदद से भून लेवे।

अब हर मटर और कटा हुआ मशरूम डाले । उन्हें ठीक से मिला लें और फिर 1/4 कप पानी डालें और इसे कवर करें। उन्हें कम से कम 5-6 मिनट के लिए पकने दें। और कुछ ही समय में सब्ज़ी बन कर तैयार है।

यह पराठा, रोटी, चावल आदि के साथ परोसा जाने के लिए तैयार है। Enjoyyyy 🙂

Music Courtesy:
Tracks Of My Fears 2:10 John Deley and the 41 Players R&B & Soul | Happy
You’re free to use this song in any of your videos. – Youtube

Please follow and like us:

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *